Sewasky Foundation

Transforming Lives Through Education

No posts found

There are no posts matching your current filter. Try selecting a different filter.

Blood donation drive

*सेवा स्काई फाउंडेशन* मानवता की सेवा में सदैव अग्रसर, सेवा स्काई फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर रेगुलर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाता है। हमारा उद्देश्य है जरूरतमंद लोगों तक सही समय पर रक्त पहुँचाना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना। *रक्तदान – महादान* आपका एक छोटा सा योगदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। आइए, इस नेक पहल का हिस्सा बनें और जीवन बचाने में अपना सहयोग दें। अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़ें और अगली ब्लड डोनेशन कैंप की सूचना प्राप्त करें। #BloodDonation #SevaSkyFoundation #DonateBloodSaveLives #HumanityFirst

Mansik Divyang ko Khana Vitran

कभी-कभी सेवा का सबसे सुंदर रूप वही होता है, जिसमें दिखावा नहीं होता। *Sewasky Foundation* और *Navbharat Foundation* मिलकर प्रतिदिन मानसिक आश्रय में रहने वाले तथा दिव्यांग भाइयों-बहनों को भोजन कराते हैं। लेकिन हम उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं करते, क्योंकि हमारे लिए सेवा किसी प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता का कर्तव्य है। हम मानते हैं कि किसी की मजबूरी या पीड़ा को दिखाकर प्रशंसा पाना सच्ची सेवा नहीं है। हमारी कोशिश बस इतनी है कि जिनके जीवन में सहारा कम है, उन्हें सम्मान और अपनापन मिले। *सेवा का असली सुख तालियों में नहीं, बल्कि किसी के चेहरे की सच्ची मुस्कान में होता है।* #SewaskyFoundation #NavbharatFoundation #HumanityFirst #Seva #RespectAndDignity #HelpingHands

KANYA VIVAH SAMAROH

Media Coverage of Kanya Vivah Samaroh Org By SEWASKY FOUNDATION with NAVBHARAT FOUNDATION

KANYA VIVAH SAMAROH

सेवस्काई फाउंडेशन द्वारा दिनांक 25/02/2026 को निःशुल्क गरीब कन्या विवाह समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन नवभारत फाउंडेशन एवं हिंदू नव निर्माण सेना के सहयोग से संपन्न हुआ और कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा। इस पावन अवसर पर पूर्णिया के वर्तमान सांसद, मेयर, कॉलेज के प्रोफेसर, डॉक्टर एवं अनेक समाजसेवी गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सेवस्काई फाउंडेशन द्वारा यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा।